फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालमार्ट आगरा में खोलेगी नया स्टोर

Tue, 23 Dec 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल के अंतराल के बाद अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट फिर से भारत पर अपना फोकस बढ़ाते हुए आगरा में नया कैश एंड कैरी स्टोर खोलेगी। कंपनी ने 2012 के आखिर में भोपाल में अपना अंतिम स्टोर खोला था।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई पर स्पष्टता नहीं आने से वह भारत में कैश एंड कैरी बिजनेस पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। वालमार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी भारत में निवेश को लेकर प्रतिबद्ध है और हमारा फोकस आगामी विस्तार योजनाओं पर है। हाल ही में हमने आगरा में नया स्टोर खोलने से संबंधित सभी आंतरिक मंजूरियां प्राप्त हुई हैं। आगरा में यह हमारा दूसरा स्टोर है।

वालमार्ट देश के नौ राज्यों में बेस्ट प्राइस ब्रांड के तहत 20 कैश एंड कैरी स्टोर चलाती है। इस साल के शुरू में कंपनी ने अगले 4 से 5 साल के दौरान देशभर में 50 नए होलसेल स्टोर खोलने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के बारे में निवेश का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन


कंपनी 2015 में अपने सभी स्टोर में ऑनलाइन प्लेटफार्म का भी विस्तार कर देगी। वालमार्ट भारत के चार शहरों लखनऊ, हैदराबाद, गुंटूर और विजयवाड़ा में बी2बी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का परिचालन करती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें