फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी उपभोक्ताओं का भरोसा फिसला

Thu, 07 Feb 2013 11:34 PM IST
नई दिल्ली।एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खर्च करने की आदत चिंताजनक होने और रोजगार की संभावनाएं क्षीण होने से जनवरी में देश के शहरी उपभोक्ताओं का भरोसा कमजोर हुआ है। वित्तीय सेवा प्रदाता ब्लूफिन के अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। जनवरी में ब्लूफिन उपभोक्ता भरोसा सूचकांक (सीसीआई) पिछले माह के मुकाबले 1.8 अंक फिसलकर 38 अंक पर आ गया। यह सूचकांक अर्थव्यवस्था, खर्च की आदत और रोजगार के संबंध में शहरी भारतीय उपभोक्ताओं का रुझान समझने का एक प्रमुख सूचक है।
विज्ञापन


इस सूचकांक में 50 अंक से नीचे का आंकड़ा निराशाजनक और उससे ऊपर आशावादी रुख को दर्शाता है। यह अध्ययन 18 शहरों में 4,000 उपभोक्ताओं के साक्षात्कार पर आधारित है। उपभोक्ताओं के गिरते भरोसे को रोकने के लिए उपाय सुझाते हुए ब्लूफिन के सीईओ राशिद बिलिमोरिया का कहना है कि नीतिगत सुधारों के जरिए उपभोक्ताओं के भरोसे को फिर से मजबूत किया जा सकता है। नीतिगत सुधारों के प्रावधान आर्थिक विकास के हालातों को बेहतर बनाने वाले होने चाहिए।

रोजगार की स्थिति को व्यक्त करने वाला ब्लूफिन का उप सूचकांक जनवरी में 0.5 फीसदी गिरकर 43.9 अंक रह गया। इसी तरह, उपभोक्ताओं के खर्च की प्रवृति व्यक्त करने वाला उप सूचकांक भी समीक्षाधीन महीने में 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 24.3 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें