फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यकर्मियों का वर्दी और धुलाई भत्ता दोगुना

Sat, 29 Dec 2012 10:29 PM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यकर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। सभी राजकीय विभागों में कर्मचारियों के वर्दी भत्ते एवं वर्दी धुलाई भत्ते में संशोधन कर दिया गया है। वर्दी भत्ते और धुलाई भत्ते में दोगुनी वृद्धि की गई है। जिन कर्मचारियों को यह लाभ मिला है, उनमें जमादार, अर्दली, दफ्तरी, पत्र वाहक, कार्यालय चपरासी और राजकीय वाहन चालक शामिल हैं। शासन की तरफ से विशेष सचिव विजय कांत दुबे ने भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से संशोधित दरों के अनुसार ग्रीष्मकालीन वर्दी भत्ता 340 रुपए से बढ़ाकर 680 रुपए, शीतकालीन वर्दी भत्ता 655 से 1310, जूता 82 से 164, कंबल 100 से 200 और छाता 48 रुपए से बढ़ाकर 96 रुपए किया गया है। यानी सभी दरें दोगुनी कर दी गई हैं। इसी तरह वर्दी धुलाई भत्ते की दरें चतुर्थ श्रेणी कर्मी के लिए 40 एवं वाहन चालक के लिए 60 रुपए निर्धारित की गई हैं, जो पहले क्रमश: 20 एवं 30 रुपए थीं।

चतुर्थ श्रेणी पुरुष कर्मियों को ग्रीष्मकालीन वर्दी के तहत प्रत्येक चार साल में एक बार टेरीकॉट केदो पैंट, टेरीकॉट की पूरी बांह वाली चार शर्ट, सूती कपड़े का 18 मीटर साफा और शीतकालीन वर्दी के तहत प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार एक ऊनी कोट, एक ऊनी पैंट एवं एक ऊनी कंबल अनुमन्य किया गया है। इसी तरह चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों के लिए ग्रीष्मकालीन वर्दी के तहत हर साल टेरीकॉट की दो साड़ी, दो ब्लाउज एवं दो सूती पेटीकोट अनुमन्य रहेगा जबकि शीतकालीन वर्दी के तहत प्रत्येक तीन वर्ष में एक-एक बार ऊनी कोट एवं ऊनी कंबल लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


वाहन चालकों के लिए ग्रीष्म कालीन वर्दी के तहत प्रत्येक चार वर्ष में एक बार टेरीकॉट के दो पैंट एवं चार शर्ट, शीतकालीन वर्दी के तहत प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार एक-एक ऊनी कोट, पैंट एवं कंबल, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार एक जोड़ी जूता-मोजा और प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार छाता अनुमन्य किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन के आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि दरें संशोधित होने से महंगाई के इस दौर में राज्यकर्मियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें