फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग मंत्रालय के अधीन आएगा सिडबी?

Fri, 22 Mar 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण से हटाकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत लाने की सिफारिश पर कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


इस मंत्रालय के अधीन सिडबी को लाने की पेशकश लघु उद्योग मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने की है। समिति ने कहा है कि सरकार को इसकी संभावना तलाशनी चाहिए ताकि, ऋण का प्रवाह बढ़ाने के लिए सिडबी पर मंत्रालय करीब से नजर रख सके।

हालांकि, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग का कहना है कि फिलहाल इस तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने कहा है कि लघु उद्योग मंत्रालय के परामर्श से सिडबी अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय किया जा चुका है। ताकि लघु उद्योग को सिडबी के जरिए ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


वित्तीय सेवा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिडबी खासतौर पर लघु उद्योग की सुविधा के लिए है। इसलिए आगे भी इस क्षेत्र की हर जरूरत पर गौर किया जाएगा। इससे पहले ही सिडबी को लघु उद्योग मंत्रालय के अधीन लाने की पेशकश की जा चुकी है। लेकिन वित्त मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति नहीं जताई थी।

दूसरी ओर, संसदीय समिति ने यह भी सिफारिश की है कि महिला उद्यमियों के लिए ऋण का प्रवाह बढ़ाया जाए। उन्हें उदार और सरल शर्तों पर ऋण दिया जाए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में शाखाएं खोलने के लिए बैंकों को निर्देश देने की बात भी संसदीय समिति ने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें