फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगनमोहन के अखबार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Fri, 22 Mar 2013 11:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी एक नए विवाद में घिर गए है। वाईएसआर कांग्रेस के मुखपत्र 'साक्षी' को आंध्र प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विशेषाधिकार हनन नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


तेलगु अखबार 'साक्षी' ने पिछले सप्ताह अपनी एक खबर में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) कार्यालय पर दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इस अखबार के मालिक खुद सांसद वाईएस जगनमोहन रेड्डी हैं।

अखबार की खबर से नाराज डिप्टी स्पीकर मल्लू भट्टी विक्रमाक्रा ने विधानसभा अध्यक्ष नदेंडला मनोहर से इस मामले में शिकायत की। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए विधानसभा सचिवालय को अखबार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें