फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से फिसला बाजार

Thu, 09 May 2013 06:50 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह के शिखर पर पहुंचने के बाद घरेलू शेयर बाजार में रिलायंस, सनफार्मा और स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में हुई मुनाफावसूली से तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला तोड़ते हुए गिरावट का शिकार हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 51.14 अंक गिरकर 19,939.04 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 19.15 अंक उतर कर 6,050.15 अंक पर रहा।

बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव अपेक्षाकृत कम रहने से बीएसई का मिडकैप 0.44 फीसदी नीचे 6,506.87 अंक पर और स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत गिरकर 6152.70 अंक पर रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले नरमी के संकेतों ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया।

बीएसई में कुल 2,568 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,079 बढ़त में और 1,322 गिरावट में रहे, जबकि 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में गिरावट में रहने वालो में सनफार्मा 3.73, जिंदल स्टील 3.42, स्टरलाइट 2.28, सिप्ला 1.47, रिलायंस 1.33, मारुति 1.25, कोल इंडिया 1.09, टाटा स्टील 0.97, एचडीएफसी बैंक 0.96, एचडीएफसी 0.68, डा रेड्डी 0.63, बजाज ऑटो 0.48, आईसीआईसीआई बैंक 0.47, गेल इंडिया 0.38, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.32, टाटा मोटर्स 0.30, हीरो मोटोकॉर्प 0.05 फीसदी नुकसान के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन


बढ़त वाले शेयरों में स्टेट बैंक 1.81 फीसदी, टीसीएस 1.52, विप्रो 0.80, हिंडाल्को 0.54, आईटीसी 0.48, इनफोसिस 0.40 और ओएनजीसी 0.31 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन


बीएसई के सात समूह गिरावट में रहे, जिनमें ऑटो, बैंकिंग, तेल-गैस, सीडी, रीयल्टी, धातु और हेल्थ केयर में 0.30 प्रतिशत से लेकर 1.62 फीसदी तक की नरमी रही।

बढ़त में रहने वालों में आईटी, टेक, पीएसयू, एफएमसीजी, पावर और सीजी शामिल रहे और इनमें 0.06 प्रतिशत से लेकर 0.87 फीसदी की बढ़त रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें