ग्लोबल स्तर पर सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 29.71 अंक की बढ़त के साथ 26,420.67 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का निफ्टी भी 23.25 अंक चढ़कर 7,897.50 अंक के टॉप पर रहा।
बीएसई में टेक्नोलॉजी और आईटी को छोड़कर बाकी सभी वर्गों के सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, रीयल्टी, पावर और कैपिटल गुड्स सेक्टरों में देखने को मिली।
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भेल, बजाज ऑटो, डा रेड्डीज, मारुति, एसएसएलटी, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, टाटा पावर, गेल इंडिया और एयरटेल शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी, हिंडाल्को, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, आईटीसी, रिलायंस, टाटा स्टील, इनफोसिस और विप्रो फीसदी के साथ शामिल रहे।