फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री 1 लाख पहुंची

Tue, 19 Aug 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ड इंडिया की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) इकोस्पोर्ट की बिक्री का आंकड़ा 1 लाख पहुंच गया। कंपनी ने पिछले साल इकोस्पोर्ट को लांच किया था। देश में अब तक 60,000 से अधिक इकोस्पोर्ट कारों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन


फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग, सेल्स एवं सर्विस) विनय पिपरसानिया ने जारी बयान में कहा है कि 1 लाख की बिक्री का आंकड़ा हमारे लिए वास्तव में मील का पत्थर है।

इकोस्पोर्ट की मांग आगे भी तेज बनी रहने की उम्मीद है। कंपनी ने इसकी प्रतीक्षा अवधि कम करने और त्योहारी सीजन के मद्देनजर चेन्नई स्थित संयंत्र में तीसरी पाली में भी उत्पादन शुरू कर दिया है। इकोस्पोर्ट पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.3 लाख से 9.69 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) के बीच है।
विज्ञापन


फोर्ड इंडिया अभी दक्षिण अफ्रीका, ताईवान, ऑस्ट्रेलिया और कई यूरोपीय देशों में ईकोस्पोर्ट निर्यात कर रही है। कंपनी का कहना है कि चेन्नई स्थित संयंत्र को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है और इसके मद्देनजर इसे विश्व स्तरीय मैन्यूफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें