फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहम गया सेंसेक्स, 21,000 से आया नीचे

Mon, 03 Mar 2014 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में बढ़ते संकट से ग्लोबल बाजारों में अस्थिता आने की आशंका ने घरेलू शेयर बाजार को तगड़ा झटका दिया। बीते छह सत्रों में लगातार बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 173.47 अंक गिरकर 20,946.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 55.50 अंक गिरकर 6,221.45 अंक पर रहा।
विज्ञापन

 
विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत के बीच सेंसेक्स 41 अंकों की गिरावट लेकर 21,079.27 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर शुरुआती कारोबार में 21,140 अंक तक चढ़ा, रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने की खबर से बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया।

गिरावट वाले शेयरों में डा रेड्डी 2.97 फीसदी, भेल 2.81, सनफार्मा 2.75, महिंद्रा 2.22, सिप्ला 1.99, एसएसएलटी 1.86, विप्रो 1.86, टाटा मोटर्स 1.53, बजाज ऑटो 1.50, टीसीएस 1.41, आईसीआईसीआई बैंक 1.35, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.06, एलएंडटी 1.04 फीसदी नुकसान में रहे। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, स्टेट बैंक 0.86, टाटा पावर, इनफोसिस 0.71, ओएनजीसी , हीरो मोटोकार्प आदि भी गिरावट में रहे। दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों में  रिलायंस 0.53, टाटा स्टील 0.39, हिंडाल्को 0.38, आईटीसी 0.35 और कोल इंडिया 0.14 प्रतिशत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें