फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधरा बाजार, सेंसेक्स ने गोता लगाया

Tue, 07 Jan 2014 07:22 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में तीन माह की बड़ी गिरावट के बीच की गई मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नए साल में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट पर बंद हुए।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 94.06 अंक नीचे उतर कर 20,693.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह तीन सप्ताह में इसका सबसे निचला स्तर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.20 अंक घटकर 6,162.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स पिछले 5 दिनों के कारोबारी सत्र में 477.44 अंक, जबकि निफ्टी 142 अंक गंवा चुका है।

मंगलवार को बाजार हालांकि तेजी पर खुला, पर बाजार में मेटल, रीयल्टी, पावर, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स तथा बैंकिंग वर्ग में बिकवाली से यह दबाव में आ गया। हेल्थकेयर, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग में लिवाली भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में मारुति, गेल इंडिया, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, महिंद्रा और एलएंडटी के शेयरों में 0.77 से लेकर 2.18 फीसदी की तेजी रही।

दूसरी ओर एनटीपीसी, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, इनफोसिस और रिलायंस घाटे में रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें