फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स में बड़ी गिरावट

Fri, 04 Apr 2014 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम चुनाव के महज एक सप्ताह दूर रह जाने से निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये के चलते घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में गिरावट पर बंद हुए।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली और अमेरिका में रोजगार के आंकडे़ कमजोर रहने की आशंका ने बाजार को दबाव में रखा। रीयल्टी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्ग में बिकवाली का दबाव बना रहा। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंक घटकर के साथ 22,359.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में यह एक महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.76 अंक घटकर 6,694.35 अंक पर रहा।

बीएसई में ऑटो, आईटी, टेक, कैपिट्ल गुड्स और पावर वर्ग में के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी और एलएंडटी जैसी ब्ल्यू चिप कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई।
विज्ञापन


बाजार ने हालांकि कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन दोपहर बाद मुनाफावसूली का दौर चल पड़ा। सेंसेक्स बीच सत्र में 22,525.21अंक के ऊपरी और 22,339.40 अंक के निचले दायरे में रहा। बढ़त लेकर खुला निफ्टी भी बीच सत्र में 6,741.85 अंक के स्तर तक चढ़ने के बाद 6,685.15 अंक के निचले स्तर तक गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महज पांच के शेयर लाभ कमा सके, जबकि बाकी सभी नुकसान में रहे। मुनाफा कमाने वाले शेयरों में सिप्ला, टाटा स्टील, एबसीआई, हिंडाल्को और कोल इंडिया के शेयरों ने 0.41 से 1.98 फीसदी का लाभ कमाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर भेल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, गेल इंडिया, विप्रो.टीसीएस, सन फार्मा, टाटा पावर, एलएंडटी, रेड्डीज लैब, इनफोसिस, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनि, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, सेसा स्टरलाइट, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.12 से 1.95 फीसदी तक के नुकसान में रहे। बीएसई में कुल 2,930 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,648 लाभ में और 1,135 नुकसान में रहे, बाकी 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें