फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार ने गोता लगाया, 112 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Tue, 21 May 2013 07:35 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 112 अंक लुढ़क कर 20,111.61 अंक पर बंद हुआ, जोकि पिछले एक सप्ताह का सबसे निचला स्तर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.80 अंक लुढ़क कर 6,114.10 अंक पर बंद हुआ।

एमसीएक्स एसएक्स के मुख्य सूचकांक एसएक्स-40 में 66.13 अंक की गिरावट रही और यह 11,881.37 अंक पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रीयल्टी, ऑटो और बैकिंग सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली होने के चलते आई।
विज्ञापन


बीएसई में 1,429 कंपनियों के शेयरों ने मुनाफा कमाया, जबकि 940 शेयरों को घाटा उठाना पड़ा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा 4.21 फीसदी का नुकसान एनटीपीसी को उठाना पड़ा।

इसके अलावा टाटा मोटर्स 3.06 फीसदी, मारुति 2.49, एसबीआई 2.16, टाटा स्टील 2.11, ओएनजीसी 1.74, जिंदल स्टील 1.64, महिंद्रा 1.61, स्टरलाइट 1.59, डा. रेड्डीज 1.37 और एयरटेल 0.99 फीसदी नुकसान में रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर आय में बढ़ोतरी के चलते सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया के शेयर 2.11 फीसदी बढ़त पर रहे। भेल में 1.83 फीसदी, टीसीएस 1.03 व इनफोसिस में 0.92 फीसदी की बढ़त रही।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 753.37 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 20,308.04 अंक के ऊपरी व 20,072.68 अंक के निचले दायरे में रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें