फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के टॉप पर पहुंचा रुपया

Thu, 26 Sep 2013 06:51 PM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ाने के उपाय करने के बीच निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 62.07 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


यह रुपए का एक सप्ताह का शीर्ष स्तर है। पिछले दिवस रुपया 62.44 के स्तर पर रहा था।

मुद्रा बाजार के डीलरों के मुताबिक, रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए विदेशों से फंड जुटाने के लिए स्वैप नियमों में ढील दिए जाने से नकदी की आवक बढ़ी।

इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इनका रुपए पर सकारात्मक असर हुआ।

वहीं, वैश्विक बाजार में अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपए में मजबूती दर्ज की गई।

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपए में मजबूती के साथ 62.20 पर कारोबार शुरू रहा।

बीच सत्र में यह 62.38 के न्यूनतम और 61.98 के उच्च स्तर पर देखा गया। सत्र के आखिर में यह 37 पैसे मजबूत होकर 62.07 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सरकार ने रुपए को गिरावट से बचाने के लिए पुख्ता उपाय किए हैं। सरकार का दावा है कि इन उपायों से यह 58 से 60 रुपए प्रति डॉलर के आसपास बना रहेगा और इससे कमजोर नहीं होगा।
विज्ञापन


इंडिया फॉरेक्स एडवाइजर्स के सीईओ अभिषेक गोयनका का कहना है कि रुपए ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया।

सभी प्रमुख एशियाई मुद्राओं में डॉलर की तुलना में बढ़त देखी गई। निर्यातकों द्वारा लगातार डॉलर की बिकवाली से रुपए को मजबूती मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें