बहुत से लोग अपना बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं, लेकिन पूरी जानकारी न होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप कंपनी शुरू करने के लिए जरूरी नियमों को ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन
अगर आपका कोई परिचित व्यक्ति पहले से ही कोई बिजनेस कर रहा है तो आप उसके अनुभव से भी अपनी दिक्कतों को कम कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी कंसल्टेंसी की मदद भी ले सकते हैं।
किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं, जिनमें कुछ शुल्क भी जमा करना होता है। कुछ समय पहले ही डब्ल्यूटीओ ने भारत में बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कंपनी शुरू करने के लिए क्या करना होता है जरूरी।
विज्ञापन
1 => कंपनी शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर (डिन) के लिए आवेदन करना होगा। डिन प्राप्त करने में करीब एक दिन का समय लग सकता है। इस प्रक्रिया में करीब 100 रुपए शुल्क के तौर पर लिए जाते हैं।
कंपनी का नाम कराएं रजिस्टर
2 => डिन प्राप्त होते ही आपको ऑनलाइन आवेदन करके डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट लेना होता है, जिसमें भी एक दिन का समय लग सकता है। इसके लिए आपको 400 रुपए से लेकर 2,700 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
3 => इसके बाद बारी आती है कंपनी के नाम को रजिस्टर कराने की। इसके लिए आपको रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) पर आवेदन करना होगा, जिसमें दो दिन का समय लग सकता है। कंपनी का नाम रजिस्टर करवाने में 1000 रुपए का शुल्क देना पड़ता है।
4 => कंपनी का नाम रजिस्टर हो जाने के बाद कंपनी की सील बनवानी होती है, जिसमें 350 रुपए तक का खर्च आता है और करीब एक दिन का समय लगता है।
पैन कार्ड लेना भी है जरूरी
5 => सील बन जाने के बाद आपको स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करना होता है, जो ऑनलाइन किया जाता है। कंपनी को शुरू करने के लिए कुछ जरूरी फॉर्म और दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा करने होते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में तीन से सात दिन का समय लगता है और साथ ही करीब 25,000 रुपए तक का खर्च आता है।
6 => नेशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (एनएसडीएल) या यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया इन्वेस्टर्स सर्विसेज
लिमिटेड द्वारा नियुक्त की गई फ्रेंचाइजी और एजेंट के पास जाकर परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) कार्ड लेना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब सात दिन का समय लगता है और करीब 100 रुपए तक का खर्च आता है।
7 => पैन कार्ड लेने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से टैक्स अकाउंट नंबर लेना होता है, ताकि समय पर टैक्स जमा किया जा सके। इस पूरी प्रक्रिया में सात दिन का समय लगेगा। इसके लिए आपको कुल 55 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
यह भी है जरूरी
8 => इसके बाद आपको अपनी कंपनी को ऑफिस ऑफ इंस्पेक्टर, मुंबई शॉप्स एंड एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर कराना होगा। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में करीब दो दिन का समय लगता है।
पूरी प्रक्रिया में करीब 2,400 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ-साथ तीन बार 7,200 रुपए का ट्रेड रिफ्यूज चार्ज लगेगा कुल मिलाकर आपको 9,600 रुपए ऑनलाइन वैट रजिस्टर करना होता है।
पूरी प्रक्रिया में करीब 10 का समय लगता है और 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ-साथ 25 रुपए स्टांप ड्यूटी का खर्च लगता है।
9 => इसके बाद आपको अपनी कंपनी को प्रोफेशन टैक्स के लिए पंजीकृत करना होता है, जिसमें 2 दिन का समय लगता है। हालांकि, इसके लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है।
10 => इसके बाद बारी आती है पीएफ की। आपको इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में रजिस्ट्रेशन कराना होता है, जिसमें 12 दिन का समय लग जाता है, लेकिन आपकी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं होता है।
11 => आपको अपनी कंपनी का मेडिकल इंश्योरेंस (ईएसआईसी) के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रक्रिया में नौ दिन का समय लगेगा, जबकि इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।