फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में भी बैंक हड़ताल की तैयारी

Fri, 21 Dec 2012 12:28 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए बैंकिंग कानून के विरोध को जारी रखने के लिए बैंक संगठन फरवरी में एक बार फिर हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार को हुई एक दिवसीय हड़ताल के बाद अब हड़ताल में शामिल संगठन इसका दायरा और बढ़ाना चाहते हैं। बीस दिसंबर को हुई हड़ताल को देश में कुल 11 बैंकिंग संगठनों में से चार संगठनों का समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई हड़ताल पर ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटचलम ने अमर उजाला को बताया कि हड़ताल का पूरे देश में समर्थन था। जो कि काफी सफल रही है। फरवरी में एक बार फिर नए बैंकिंग कानून के विरोध में हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें हम अपने साथ दूसरी बैंक यूनियन को जोड़ने की कोशिश करेंगे। एक दिवसीय हड़ताल में करीब पांच लाख कर्मचारी शामिल हुए।

हड़ताल को ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल यूनियन ऑफ बैंक कर्मचारी संगठन का समर्थन प्राप्त था। बैंक संगठन सरकार द्वारा ला जा रहे नए बैंकिंग कानून का विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार सरकार के इस कदम से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ ग्राहकों का भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें