फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में 'ऑल टाइम हाई' छूकर तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन नई ऊंचाई छू रहे शेयर बाजार ने फिर से एक रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 29,189.45 के स्तर पर खुला। आपको बता दें कि कल ही पहली बार सेंसेक्स ने 29 हजार का स्तर छुआ था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को भी सेंसेक्स 29,006.02 के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को एक बार अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सेंसेक्स ने 29,408.73 का स्तर छू लिया, जो अब का उच्चतम स्तर है। शाम को सेंसेक्स 272.82 अंकों की तेजी के साथ 29,278.84 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन

निफ्टी ने भी मारी बाजी

वहीं दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी तेजी के साथ खुलने में कामयाब रहा। शेयर बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी 8,827.95 के स्तर पर खुला, जबकि कल शाम को निफ्टी 8,761.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी ने भी गुरुवार को अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया। निफ्टी ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,866.40 के स्तर को छू लिया, जो अब का उच्चतम स्तर है। शाम को निफ्टी 74.20 अंकों की तेजी के साथ 8,835.60 के स्तर पर बंद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें