फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई मनी ऑर्डर सेवा, जानिए किसने ली इसकी जगह

Mon, 06 Apr 2015 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग ने अपनी मनी ऑर्डर सेवा को बंद कर दिया है। इसकी जगह पर विभाग ने ई-बैंकिंग के इस युग में ईएमओ (इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर) और आईएमओ (इंस्टेंट मनीऑर्डर) सेवा को अपना लिया गया है।
विज्ञापन


इन नई सुविधाओं का इस्तेमाल करके पहले से भी जल्दी अपनों तक पैसे और शगुन पहुंचा सकेंगे। इन दोनों ही सुविधाओं की शुरुआत भी कर दी गई है।

इस नई सुविधा का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि इसके जरिए उपभोक्ता मनीऑर्डर की गई राशि को किसी बैंक खाते में भी ट्रांसफर करा सकेंगे।
विज्ञापन

50 हजार तक भेज सकेंगे पैसे

इंस्टेंट मनी ऑर्डर सेवा से एक हजार से 50 हजार तक की रकम भेजी जा सकेगी। इसके लिए पैसे भेजने वाले और पैसे पाने वाले, दोनों ही व्यक्तियों को आपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।

वहीं दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर में उपभोक्ता पांच हजार रुपए तक की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। इस राशि के लिए किसी तरह के आईडी कार्ड की जरूरत नहीं होगी। साथ ही इंस्टेंट मनीआर्डर के तहत भेजी गई राशि को उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें