'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की सातवीं फिल्म 'फ्यूरियस 7' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 'फ्यूरियस 7' सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' से आगे निकल गई है।
हॉलीवुड एक्टर विन डीजल और पॉल वाकर की इस फिल्म ने पूरे विकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। बॉक्स ऑफिस एनलिस्टों का मानना है कि फिल्म भारत में और भी रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' ने महज 13 करोड़ से कुछ ज्यादे का ही कारोबार किया है।