फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कहां मिल रही हैं सबसे ज्यादा नौकरियां?

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल अप्रैल के महीने में देश में नौकरी के अवसरों में चौतरफा बढ़ोतरी देखी गई। नौकरी डॉट कॉम के नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स के मुताबिक इस साल अप्रैल में मार्च की तुलना में कंपनियों की नियुक्ति गतिविधियों में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


जबकि, पिछले साल अप्रैल की तुलना में यह बढ़ोतरी 14 फीसदी रही। नई नौकरी देने के मामले में दिल्ली-एनसीआर की कंपनियां सबसे आगे रहीं जबकि मुंबई की कंपनियां दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बीमा सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां

अप्रैल 2014 में नौकरी जॉब स्पीक का इंडेक्स 1,589 अंक पर रहा, जो मार्च 2014 के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है। इसके मुताबिक बीमा क्षेत्र नई नौकरियां देने के मामले में सबसे आगे रहा जहां 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

इसके बाद दूरसंचार क्षेत्र में 19 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिलीं। बीपीओ और फार्मा क्षेत्र में भी क्रमश: 14 फीसदी और 11 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिलीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें