फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC ने किया OYO रूम्स से करार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने स्टार्टअप उद्यमों के साथ साझेदारी करने की अपनी पहल को जारी रखते हुए रेल यात्रियों के लिए बजट होटल बुकिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए उसने होटलों के भारत के बड़े ब्रांडेड नेटवर्क ओवाईओ रूम्स के साथ करार किया है। ओवाईओ रूम्स यात्रियों के लिए होटलों की सूची आईआरसीटीसी के होटल बुकिंग पेज पर उपलब्ध कराएगा।

आईआरसीटीसी-ओवाईओ रूम्स भारत में वाराणसी सहित 170 से अधिक शहरों में लगभग 45,000 होटल की सुविधा प्रदान करेगा। आईआरसीटीसी पोर्टल पर प्रति दिन पांच से साढ़े पांच लाख बुकिंग होती है।
विज्ञापन


रेल यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर इस करार को और सशक्त बनाया जाएगा। ओवाईओ रूम्स ने एक बड़े और नये बाजार के अवसर पैदा कर भारतीय आतिथ्य क्षेत्र के विरासत संचालित व्यापार को सफ लता पूर्वक बाधित किया है।

यह चौबीसों घंटे और सातों दिन ग्राहक सेवा के तहत वातानुकूलित कमरे, मनपसंद नाश्ता और वाई-फाई जैसी सुविधाओं के साथ सहज और आनंदमय आवास की सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन

यहां करें संपर्क

आईआरसीटीसी-ओवाईओ साझेदारी का उद्देश्य रेल यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय होटल ब्रांड बनना और विश्वसनीय और सस्ते होटल नेटवर्क बनाना है। आईआरसीटीसी के होटल पेज के लिए 9313993344 पर कॉल करें।

- हम नवाचार के माध्यम से अपनी क्षमता और सेवा को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल को सफ ल बनाने के लिए है। ई-मेलर्स, ई-टिकट पर जानकारी के जरिये इस नये विकल्प के बारे में यात्रियों से संवाद स्थापित करेंगे ताकि वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। - डॉ. एके मनोचा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आईआरसीटीसी

- आईआरसीटीसी के ग्राहक भारत के 170 शहरों में, उम्मीद के मुताबिक मानकीकृत और सस्ते होटल की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। ओवाईओ रूम्स के होटल की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। - अभिनव सिन्हा, ओवाईओ रूम्स के सीओओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें