फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात लक्ष्य नहीं हो पाएगा हासिल : फियो

Thu, 06 Mar 2014 02:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय निर्यातकों के संगठन फियो का कहना है कि भारत चालू वित्त वर्ष 2013-14 में अपने 325 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगा। निर्यात लक्ष्य से करीब 10 अरब डॉलर कम रहेगा।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (फियो) के प्रेसिडेंट रफीक अहमद का कहना है कि मैन्यूफैक्चरिंग में गिरावट और विदेशी मांग में धीमी रिकवरी के चलते देश के निर्यात की ग्रोथ धीमी रही। ऐसे में हम 325 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। हालांकि, 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष में हमारा निर्यात 312 से 315 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान निर्यात 5.71 फीसदी बढ़कर 257 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि आयात 7.81 फीसदी घटकर 377 अरब डॉलर रहा। व्यापार घाटा करीब 119 अरब डॉलर रहा। निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए चालू वित्तवर्ष के शेष दो महीने फरवरी और मार्च में करीब 70 अरब डॉलर का निर्यात करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


अहमद का कहना है कि निर्यातकों के लिए नकदी की तंगी एक बड़ा मसला है। सेवा कर रिफंड का भुगतान अटकने, ड्यूटी ड्रॉबैक, छूट का दावा और वैट निर्यात को प्रभावित कर रहे हैं। सरकार को निर्यात के लिए सालाना लक्ष्य तय नहीं करना चाहिए। हमें पांच सालों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार कार्य करने चाहिए।

फियो नई विदेश व्यापार नीति 2014-19 के लिए परिपत्र पर कार्य कर रहा है। अहमद का कहना है कि अगले दो से ढाई माह में नई सरकार को हम अपने सुझावों के साथ परिपत्र सौंप देंगे। इनमें निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए उपाय भी सुझाए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें