फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC बैंक में खाता खुलवाने का सबसे आसान तरीका, जानिए क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
आपके पास यदि आधार संख्या है तो आपको अब बैंक खाता खोलने के लिए कोई कागजात, यहां तक कि फोटो तक साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है। जी हां, एचडीएफसी बैंक ने अभी -अकाउंट खोला चुटकी में- नाम से एक योजना शुरू की है जिसमें सिर्फ आधार नंबर लेकर जाने पर भी बैंक खाता खोल दिया जाता है और ग्राहकों को हाथों हाथ चेकबुक, एटीएम कार्ड, नेटबैंकिंग पासवर्ड और एटीएम पिन आदि सौंप दिए जाते हैं।
विज्ञापन


डिजिटल बैंकिंग क्षेत्र में इस समय कुछ नया प्रयोग करने वाले एचडीएफसी बैंक ने इस बार अकाउंट खोलो चुटकी में योजना शुरू की है। बैंक की करीब 1400 शाखाओं में इस योजना को लागू कर दिया गया है और शीघ्र ही इसे देश की सभी शाखाओं में लागू करने की योजना है।

एचडीएफसी बैंक की डिजिटल बैंकिंग प्रभाग के प्रमुख नितिन चुघ बताते हैं कि उनके बैंक ने खाता खोलने के लिए आधार संख्या में एकत्रित जानकारी का उपयोग करना शुरू किया है। अभी जिन शाखाओं में अकाउंट खोलो चुटकी में योजना शुरू की गई है, वहां एक बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमेट्रिक पहचान मशीन में ले ली जाती

जैसे ही कोई व्यक्ति अपना आधार संख्या लेकर खाता खुलवाने आता है, उसकी बायोमेट्रिक पहचान मशीन में ले ली जाती है। फिर बताए गए आधार संख्या की जानकारी से उसका मेल कराया जाता है। यदि बायोमेट्रिक पहचान का मेल हो जाता है तो फिर खाता खोल दिया जाता है।

उनके मुताबिक आधार संख्या के सहारे संबंधित व्यक्ति का फोटो, पहचान पत्र की कॉपी, जन्म तिथि का प्रमाण एवं अन्य संबंधित जानकारी तो यूनिक आईडी अथारिटी के सर्वर से मिल जाती है। फिर ग्राहकों से अतिरिक्त कागजात मांगने का मतलब ही नहीं है। उन्हें हाथोंहाथ खाता संख्या, एटीएम कार्ड, चेकबुक और नेट बैंकिंग पासवर्ड आदि सौंप दिए जाते हैं।

हालांकि बैंकिंग क्षेत्र में वेलकम किट के साथ खाता खोलने में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईआई बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक जैसे बैंक भी आगे आए हैं लेकिन विशेषण से पता चलता है कि इन बैंकों में तुरंत खाता खोलने के लिए कुछ कागजात की जरूरत पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें