फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का करते हैं इस्तेमाल तो पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रही सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को सरकार 39 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देकर इनके पुनरुद्धार के लिए योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन


संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और भारी स्पेक्ट्रम शुल्क चुकाने की वजह से इन दोनों कंपनियों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है।

नई सरकार इन दोनों कंपनियों को 39 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देगी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल एवं एमटीएनएल उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है और तकनीक तौर पर उनका आधुनिकीकरण किया जाएगा, ताकि यह दोनों कंपनियां ग्राहकों को बेहतर और मूल्यवर्द्धित सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल और एमटीएनल की स्थिति है खराब

इससे पहले प्रसाद ने लिखित उत्तर में बताया कि मार्च 2009 से लेकर मई 2014 तक बीएसएनएल के लैंड लाइन ग्राहकों की संख्या में 38.04 फीसदी और एमटीएनएल के ग्राहकों की संख्या में 1.14 फीसदी की कमी आई।

उन्होंने बताया कि मोबाइल सेवा क्षेत्र में भी बीएसएनएल की स्थिति अच्छी नहीं रही है। मार्च 2009 में इस बाजार में बीएसएनएल की हिस्सेदारी 14.87 फीसदी थी, जो मई 2014 में घटकर 10.95 फीसदी पर आ गई।

दिल्ली और मुंबई में दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी एमटीएनएल की मोबाइल बाजार में हिस्सेदारी भी इस अवधि में 10.87 प्रतिशत से घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गई। पिछले पांच वर्षों में बीएसएनएल और एमटीएनएल के परिचालन राजस्व में क्रमश: 11.67 और 23.87 फीसदी की कमी आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें