शादी-ब्याह के सीजन की खरीदारी तेज रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम 120 रुपए मजबूत होकर 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी 200 रुपए सुधरकर 43,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह खुदरा और थोक बाजार में वैवाहिक सीजन की खरीदारी है।