फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना का बज गया बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
घुटने और जांघ की चोट से जूझ रहे रियल के कप्तान पुर्तगाल के रोनाल्डो इस मैच में नहीं खेले लेकिन उनके बेयर्न के खिलाफ अगले मैच में खेलने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्व रिकॉर्ड फीस के साथ रियल से जुडे़ वेल्स के विंगर बेल ने स्थानीय मेस्टाला स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 85वें मिनट में बाईं तरफ से पेनल्टी क्षेत्र में घुसते हुए गेंद को बार्सिलोना के गोलकीपर जोस मैन्युअल पिंटों के पैरों के बीच से निकाल दिया।

मारिया ने खोला मैड्रिड का खाता

इससे पहले एंजल डी मारिया ने 11वें मिनट में गोल कर रियल को 1-0 से आगे किया लेकिन मार्क बारत्रा ने 68वें मिनट में जावी से मिले कॉर्नर पर हैडर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

मगर बेल ने फिर 85वें मिनट में गोल कर रियल को 2-1 से आगे कर दिया।

बार्सिलोना के पास 89वें मिनट में गोल कर मैच को अतिरिक्त समय में खींचने का सुनहरा मौका था लेकिन टीम के ब्राजीली स्ट्राइकर नेमार ने मौका गंवा दिया।

इस तरह रियल ने 19वीं बार यह घरेलू ट्रॉफी जीत ली। बार्सिलोना ने 26 बार इस कप पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

बार्सिलोना के लिए बुरे हालात

बार्सिलोना के लिए पिछला एक सप्ताह बेहद निराशाजनक रहा।

टीम को पहले एटलेटिको मैड्रिड से हारकर चैंपियंस लीग में बाहर हो गई और फिर उसे ला लीगा में ग्रेनाडा के हाथों 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

इस दिग्गज टीम पर छह साल में पहली बार किसी सत्र में ट्रॉफी के बिना रहने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें