अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 30 हजार से नीचे आ गया। सोने के भाव 350 रुपये लुढ़क कर नौ सप्ताह के निचले स्तर 29,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विगत 17 जनवरी के बाद यह सोने का निचला स्तर है। रुपये की मजबूती के चलते भी सोने पर दबाव देखा गया। वहीं, चांदी में लगातार सातवें सत्र गिरावट जारी रही। चांदी के भाव भी 350 रुपये उतरकर 44,200 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सोने के भाव में 13 सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट आई, जिसके चलते घरेलू बाजार में बिकवाली ने जोर पकड़ा।