फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! सोने में पिछले 5 साल में सबसे तेज गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सोने में तेज गिरावट देखी गयी और यह पिछले 5 सालों के सबसे निचले स्तर पर आ गया। सोने के साथ-साथ प्लेटिनम की कीमतों में भी तगड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन


सोने की कीमत 25,067.00 प्रति 10 ग्राम तक गिर गई हैं, जो मार्च 2010 के बाद सबसे कम का स्तर है। साथ ही, प्लेटिनम में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 21000 प्रति ग्राम के स्तर पर आ गया है।

वहीं बाजार जानकार मानते हैं कि पीली धातू में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है और यह बीस हजार के आसपास आ सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

क्यों गिरे सोने के दाम

दरअसल, फेडरल रिजर्व की तरफ से इस साल ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद के चलते डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। सोने में इस तगड़ी गिरावट का कारण डॉलर में आई मजबूती ही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस गिरावट से घरेलू बाजार भी अछूते नहीं रहे हैं। एमसीएक्स कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 24,900 के स्तर तक गिर गयी थी,हालांकि बाद ये संभल कर 25000 के ऊपर पहुंच गया।

 ये अगस्त 2010 के बाद सबसे निचला स्तर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें