राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी को टोपी पहनने से एतराज है, पगड़ी पहनने से नहीं। वह किसी भी कीमत पर सांप्रदायिकता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पटना में जमात-ए-उलेमा-ए-हिंद बिहार के ईद मिलन समारोह में शिरकत करते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि भाजपा उनके गरीब राज को जंगलराज कहती है। उनके राज को जंगलराज बताने वाले गुजरात कांड को क्यों भूल जाते हैं।
लालू ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा अमीरों की पार्टी है। जनगणना रिपोर्ट छुपा कर केंद्र सरकार गरीबों का हक मारना चाहती है, लेकिन यह किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।