अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने और स्थानीय स्तर पर सटोरियों के सक्रिय रहने से दिल्ली सर्राफ बाजार में शनिवार को सोना 300 रुपये गिरकर 28,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
साथ ही चांदी 1500 रुपये फिसलकर 43,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
न्यूयार्क से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सोना 2.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1379.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यहां 15 अप्रैल के बाद से सोने की कीमत में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है।