फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चमक हुई फीकी, जानिए क्या है भाव?

Fri, 23 Aug 2013 08:32 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। भाव अधिक रहने से शुक्रवार को खुदरा ग्राहकों और ज्वलैर्स ने खरीदारी से परहेज किया, जिसके चलते सोने के दाम 330 रुपए घटकर 31,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन


वहीं, उद्योगों और सिक्का निर्माताओं से मांग नहीं आने से चांदी भी 100 रुपए नरम पड़कर 51,800 रुपए प्रति किलो पर बिकी।

कारोबारियों का कहना है कि खुदरा ग्राहकों और ज्वैलर्स ने ऊंची कीमतों के चलते बाजार से दूरी बनाए रखी। शादी-ब्याह की भी बाजार में खास मांग नहीं आई।

इसका सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा। दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को देखते हुए निवेशकों ने अपने फंड बुलियन से इक्विटी की ओर शिफ्ट किया।

घरेलू बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के भाव 330-330 रुपए घटकर क्रमश: 31,420 रुपए और 31,220 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपए प्रति पर स्थित रही। चांदी हाजिर के भाव 100 रुपये घटकर 51,800 रुपए प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन


चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 110 रुपए नीचे 51,650 रुपए प्रति किलो पर बोला गया। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाली 88,000 और बिकवाली 89,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें