फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में तगड़ी गिरावट, फिर पहुंचा 28 हजार के नीचे

Fri, 21 Jun 2013 05:12 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
थोक कारोबारियों द्वारा भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई।
विज्ञापन


सोने के दाम 620 रुपये घटकर 28 हजार के नीचे 27,380 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं आने से चांदी भी 1,400 रुपये उतर कर 41,700 रुपये प्रति किलो में बिकी।

कारोबारियों का कहना है कि फेड रिजर्व चेयरमैन बेन बर्नांके द्वारा प्रोत्साहन पैकेज वापस लेना शुरू करने के संकेतों से वैश्विक सराफा बाजारों में जोरदार गिरावट आई, जिसका असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा।

इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर शादी-ब्याह का सीजन नहीं होने कीमती धातुओं की मांग में सुस्ती रही, जिसके चलते इनके भाव में नरमी आई।

न्यूयार्क में सोने के भाव 73.50 डॉलर गिरकर 1,277.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह सितंबर 2010 के बाद सोने का सबसे निचला स्तर रहा। वहीं, चांदी के दाम 8.18 फीसदी नीचे 19.60 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 620 रुपये की तगड़ी गिरावट आई और भाव क्रमश: 27,380 रुपये और 27,180 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने के भाव 480 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,200 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी हाजिर और साप्ताहिक आपूर्ति वायदा दोनों में 1,400 रुपये गिरावट आई और इनके दाम क्रमश: 41,700 और 41,050 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें