फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ रु. किराए पर ऑफिस लेगी फ्लिपकार्ट

Mon, 20 Oct 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट शनिवार को 30 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस के लिए सालाना 300 करोड़ रुपये के किराये का भुगतान करने पर राजी हो गई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी ऑफिस स्पेस लीज करार माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह करार बंगलूरू में रियल्टी फर्म एंबेसी ग्रुप के साथ हुआ है। यह लीज करार फ्लिपकार्ट के विस्तार योजना का एक हिस्सा है। कंपनी इस साल तकनीकी और सपोर्ट ऑपरेशन के लिए 12 हजार लोगों की भर्ती करने वाली है।

बंगलूरू स्थित कंपनी का इरादा अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों स्नेपडील और अमेजॉन को पछाड़कर भारत में 3 अरब अमेरिकी डॉलर के ई कॉमर्स बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया कंट्री हेड और चेयरमैन अनुज पुरी ने बताया कि फ्लिपकार्ट ने एंबेसी ग्रुप के साथ 30 लाख वर्ग फुट आफिस स्पेस के लिए समझौता किया है। 90 दिन के अंदर अंतिम करार पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह स्पेस के लिहाज से सबसे बड़ा लीज समझौता है। एंबेसी ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जीतू वीरवानी का कहना है कि 30 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर फ्लिपकार्ट को चरणों में दिया जाएगा। यह करार हमें माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी बड़ी एमएनसी के साथ करार के अनुभव और प्रतिष्ठा के मिला है।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सुसज्जित ऑफिस स्पेस के लिए किराया 90 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह के करीब बैठेगा। यह जगह बंगलूरू में आउटर रिंग रोड पर स्थित है। इस करार पर फ्लिपकार्ट ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें