आलू के दाम काबू करने के लिए सरकार अब इसका आयात करेगी। राजधानी दिल्ली में आलू 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है सरकार आलू की कीमतों पर नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
कृषि सचिव आशीष बहुगुणा के मुताबिक अब इसका आयात किया जाएगा। सहकारी संस्था नेफेड जल्द ही इसके लिए टेंडर मंगाएगी। यह पहली बार है जब सरकार ने आलू आयात करने का फैसला किया है।
आलू का आयात यूरोपीय देशों और पाकिस्तान से होगा ताकि जनवरी में नई फसल आने तक सप्लाई पर्याप्त रहे। सरकार ने स्मॉल फार्मर्स एग्री-बिजनेस कंसोर्टियम से भी आयात की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है।