फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2013-14 से बंधी हैं आईटी सेक्टर की आशाएं

Sat, 23 Feb 2013 11:57 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट 2013-14 से साइबर सिटी के आईटी-बीपीओ सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं। इससे जुड़े लोगों का मानना है कि केंद्र सरकार इस बार आम बजट में उन चीजों पर जरूर ध्यान देगी, जो आईटी सेक्टर के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की भी इस बजट से उम्मीद है।
विज्ञापन


गुड़गांव की बात की जाए तो यहां के आईटी-बीपीओ सेक्टर को कई तरह की परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। हरियाणा आईटी एंड आईटी इनेबल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि गुड़गांव के आईटी सेक्टर को सरकारी स्तर पर काफी सहायता की जरूरत है। बजट में कुछ ऐसा प्रावधान होना चाहिए, जिससे आईटी-बीपीओ कंपनियों के पलायन को रोका जा सके।

आईटी सेक्टर के जानकार हिमांशु ने कहा कि इस सेक्टर को टैक्स हॉलीडे की जरूरत है। खासकर छोटी और मंझोली फर्मों को। इनका कहना है कि उम्मीद है कि इस बार आईटी सेक्टर को ड्यूटी से भी छुट्टी मिल जाएगी। प्राइम कॉल इंटरनेशनल बीपीओ की डायरेक्टर विनीता का कहना है कि बजट में एजूकेशन खासकर तकनीकी शिक्षा को और गुणवत्तापूर्ण बनाने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि आईटी सेक्टर को दक्ष कर्मी मिल सकें। देश में बीपीओ के जनक कहे जाने वाले क्वात्रो बीपीओ के एमडी रमन रॉय को भी टैलेंट की कमी खल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में आईटी-बीपीओ
आईटी की कंपनियां: 401
बीपीओ: 80
घरेलू कॉल सेंटर: 700
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें