फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलिंग राजू की 822 करोड़ की संपत्ति जब्त

Fri, 19 Oct 2012 12:14 AM IST
हैदराबाद/नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी लांड्रिंग मामले में फंसी सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक बी रामलिंग राजू और उनके परिवार के 822 करोड़ रुपये के फिक्सड डिपाजिट प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर दिए हैं। ईडी के हैदराबाद स्थित मंडल कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। यह राशि मैसर्स सत्यम कंप्यूटर्स ऐंड सर्विसेज लिमिटेड के खातों में है। सत्यम कंप्यूटर्स को बाद में टेक महिंद्रा ने खरीद लिया था।
विज्ञापन


आदेश के तहत आंध्रा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, आईडीबीआई और आईएनजी वैश्य बैंक के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। राजू तब कंपनी के चेयरमैन थे। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि राजू और उनके सहयोगियों ने सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड के शेयर गलत तरीके से बिक्री अथवा रहन रख दिए। आदेश के तहत राजू और उनके परिवार के सदस्यों ने गलत सूचनाएं प्रकाशित कर निवेशकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें