फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबे में नरमी, हस्तशिल्प कारोबारी होंगे मालामाल

Thu, 25 Apr 2013 09:27 AM IST
रामपुर/कृष्णेंदु कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोपीय ऋण संकट, अमेरिका की मंदी व चीन की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से कम रहने की आशंका के चलते तांबे सहित अन्य कई धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस गिरावट का लाभ मुरादाबाद के हस्तशिल्प के निर्यातकों को मिल सकता है। निर्यातक अभी बाजार के हालात पर नजर रखे हुए हैं।

तांबे का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले डेढ़ साल के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में भी तांबा के फारवर्ड ट्रेडिंग में गिरावट आई है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि चीन तांबे एक बड़ा आयातक देश है। चीन की मांग में लगभग 36 फीसदी की गिरावट आई है। मुरादाबाद में तांबा अर्मेचर 449 और तांबा स्क्रैप 430 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रह गया है। कुछ माह इनके रेट 500 रुपये प्रति किलो के ऊपर चल रहा था।
विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की रामपुर ईकाई के चेयरमैन आकाश सक्सेना हनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय रुख से पिछले कुछ महीनों से तांबा व एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार व घरेलू बाजार में तांबा, एल्युमीनियम की कीमतें कम जरूर हुई है, लेकिन इसका फायदा मैन्यूफैक्चरर्स व एक्सपोर्ट्स को बहुत ज्यादा नहीं मिल पा रहा है।

मंदी की वजह से निर्यात की मांग भी कमजोर है, उस हिसाब से प्रोडक्ट के रेट भी कम हो गए हैं। मुरादाबाद में एल्युमीनियम स्क्रैप की कीमत 116 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। कुछ माह इसका रेट 130-140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था।
विज्ञापन


आईआईए चेयरमैन का कहना है कि यूरोप, अमेरिका की मंदी के चलते बाजार में नरमी रुख है। चीन की मांग भी कमजोर चल रही है। इसको देखते हुए आगे और भी मंदी का अनुमान लगाया जा रहा है।

अमेरिका की कुछ फैक्ट्रियां प्लांट व मशीनरी भी बेच रही हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने सेकेंड हैंड मशीनरी की खरीद पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें