फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी 1,800 करोड़ रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व की हानि को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की वजह से देश भर मे 2013-2014 की अवधि में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक के केंदीय उत्पाद शुल्क की चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में केंद्रीय उत्पाद सूचना महानिदेशालय (डीजीसीइआई) ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क चोरी के 379 मामले दर्ज किए थे। इन मामलों में 1,879.69 करोड़ रुपये के केंद्रीय उत्पाद शुल्क चोरी के मामले शामिल थे।
विज्ञापन

458 मामले आए सामने

अधिकारियों के मुताबिक निजी कंपनियां उत्पादन के आंकड़ों में गड़बड़ी कर और सरकारी प्रोत्साहनों का दुरुपयोग कर केंद्रीय कर की वंचना कर रहीं हैं। हालांकि कर वंचना के इन मामलों में डीजीसीइआई के अधिकारी सिर्फ 362.80 करोड़ रुपये ही वसूल सके।

वित्त वर्ष 2012-13 में अधिकारियों ने 458 मामलों में 2,940 करोड़ रुपये की कर वंचना का पता लगाया था। इन मामलों में अधिकारियों ने 1,018 करोड़ रुपये वसूले थे। कंपनी के उत्पादन की कुल मात्रा पर 12.36 फीसदी की दर से उत्पाद शुल्क लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें