फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं'

Fri, 18 Apr 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में सत्तासीन होने पर भाजपा क्या उनकी सरकार गिराएगी, भाजपा के कई विधायक खुद हमारे संपर्क में हैं। सपा विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने संबंधी कल्याण सिंह और उमा भारती की टिप्पणियों के जवाबी लहजे में उन्होंने कहा कि मोदी चाहे कितनी मेहनत कर लें, उनको बहुमत मिलने वाला नहीं है। मोदी को उनके दल वाले ही प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को अपनी मैनपुरी लोकसभा सीट के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनाव सभा में उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से केंद्र में मिलीजुली सरकार बनती आ रही है। इस बार भी ऐसा ही होगा। गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता दावा कर रहे हैं कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद यूपी में हमारी सरकार गिर जाएगी। वे क्या हमारी सरकार गिराएंगे। हकीकत ये है कि भाजपा के कई विधायक खुद हमारे संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी सपने में भी नहीं भूल रहे मेरा नाम'

उन्होंने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती शासन में बिजली के मामले में खराब मशीन तक ठीक नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ सपा ही रोक सकती है। मोदी कभी पीएम नहीं बन पाऐंगे। भाजपा में एक इतना होशियार नेता है, जो मोदी को कभी गद्दी पर नहीं बैठने देगा। हमारी पार्टी एकजुट है।

उन्होंने कहा कि मोदी मेरा नाम सपने में भी नहीं भूल रहे हैं। वे बार-बार सांड का जिक्र करते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सांड तो हम लोग पालते रहे हैं। अगर न मानें तो सैफई आकर देख लें। मेरे यहां भी सांड पला हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिस गुजरात के विकास की बात कही जाती है उसकी स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। उन्होंने चुनाव आयोग के आजम खां पर प्रतिबंध को एक बार फिर गलत करार देते हुए अपील की कि पाबंदी हटाई जाए। आयोग ने मुझे भी महिलाओं के मामले में नोटिस दिया था, जिसका उन्होंने जवाब दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें