फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल से बुक होगी रेल टिकट

Tue, 26 Feb 2013 07:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने अपने पहले बजट में यात्रियों की सुविधाओं के कई कदमों का ऐलान किया। उन्होंने ई टिकटिंग की सुविधा को बेहतर बनाने, मोबाइल से टिकट बुक कराने और चुनिंदा ट्रेनों में वाई फाई की सुविधा देने की घोषणा की।
विज्ञापन


अपने बजट भाषण में बंसल ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट को दुरुस्त कर ई-टिकटिंग में सुधार करने का दावा किया है। रेल मंत्री ने कहा है कि ई-टिकटिंग में सुधार कर अब हर मिनट में 7200 टिकट बुक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अब लोग 23 घंटे इंटरनेट के जरिए टिकट बुक करा सकेंगे।

रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए सूचना तकनीकी से संबंधित कई पहल की गई हैं। इंटरनेट टिकटिंग की सुविधा 23 घंटे (रात 12:30 से लेकर रात 11:30 बजे तक) उपलब्ध होगी। मोबाइल फोन के जरिए भी ई-टिकट बुक कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे की वेबसाइट और 139 के अंतर्गत एकीकृत गाड़ी पूछताछ सेवा को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी जल्द ही शुरू की जा रही है। इससे आरक्षण की ताजा जानकारी का अपडेट दिया जाएगा।

गाड़ियों के आगमन की सही जानकारी को लेकर रियल टाइम सूचना प्रणाली के अंतर्गत बड़ी संख्या में गाड़ियों को शामिल करने की बात कही गई है, ताकि यात्री वेबसाइटों और मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना हासिल कर सकें।

इसके अलावा चुनिंदा ट्रेनों में वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। चुनिंदा ट्रेनों में आप एसएमएस, फोन कॉल और ई-मेल के जरिए गाड़ी में चल रहे बोर्ड स्टाफ को बुला सकते हैं और उससे किसी भी प्रकार की दिक्कत के बारे में बता सकते हैं।

रेल मंत्री ने उम्दा तकनीक से लैस ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें एक समय में एक साथ एक लाख 20 हजार लोग ऑपरेट कर सकते हैं। वर्तमान में यह क्षमता 40 हजार लोगों की ही है। साथ ही एक मिनट में 7200 टिकट बुक किए जा सकते हैं। अभी प्रति मिनट में दो हजार टिकट बुक किए जाते हैं।

इस प्रणाली में एडवांस्ड फ्रोंड कंट्रोल और सिक्योरिटी मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे टिकटों के वितरण में और अधिक निष्पक्षता और पारदर्शिता आएगी। रेल मंत्री ने इस प्रणाली के जरिए दलालों का गोरखधंधा खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें