फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए ज्यादा नहीं खुला बंसल का पिटारा

Tue, 26 Feb 2013 08:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के बजट के पिटारे से उत्तराखंड के लिए भले ही ज्यादा कुछ नहीं निकला हो, लेकिन हाथी कॉरिडोर के मद्देनजर उन्होंने राईवाला में बाईपास रेल लाइन बिछाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को हरी झंडी दिखा दी। इसके अलावा बजट में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को मंजूरी देने के साथ ही राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में जगह दी है।
विज्ञापन


राजाजी नेशनल पार्क से जिम कार्बेट नेशनल पार्क जाने के लिए हाथी इस कॉरिडोर का इस्तेमाल  करते हैं, लेकिन रेल लाइन के कारण हर साल बड़ी संख्या में हाथी रेल की चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। इसलिए ऋषिकेश और डोइवाला क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि यहां बाईपास रेल लाइन बिछाई जाए।

बंसल ने रेल बजट में कहा कि लोगों की मांग और हाथियों की विशाल आबादी वाले वन क्षेत्र को रेल लाइन से दूर रखने के लिए बाई पास लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी देहरादून और हरिद्वार के बीच लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के नजीवाबाद से उत्तराखंड के कोटद्वार की लाइन का भी दोहरीकरण करने का ऐलान किया गया है। अल्मोड़ा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रदीप टमटा ने टनकपुर-बागेश्वर लाइन को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में शामिल करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर अमल होने के बाद उत्तराखंड को लोगों का रेल का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें