भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नए बैंक लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के भीतर बैंकिंग क्षेत्र में 25 से 30 हजार नई नौकरियां मिलने की संभावना है।
नए बैंकों में भर्तियां खुलने से बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की भी संभावना है, क्योंकि अनुभवी कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए बैंक इनके पैकेज को और आकर्षक बनाने पर विचार कर सकते हैं।
रोजगार सलाहकार सेवा देने वाली कंपनियों के अनुसार बैंक लाइसेंस जारी होने के बाद बैकिंग क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या में नई नौकरियां मिलेंगी।
लाइसेंस हासिल करने वाली कंपनी आईडीएफसी और बंधन फइनेंशियल विभिन्न तरह की वित्तीय सेवाएं प्रदान करती हैं। बैंकिंग में उसे अपने कारोबार के विस्तार के लिए हर स्तर पर कुशल पेशेवरों की जरूरत पडे़गी। हालांकि इसके लिए नए लोगों के स्थान पर अनुभवी लोगों की ज्यादा दरकार होगी।