फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा सर्वे में खुलासा, भाजपा को मिलेंगी इतनी सीटें

Fri, 04 Apr 2014 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के द्वारा करवाए गए ओपिनियन पोल में एक तरफ जहां बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई है, तो वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में 154 सीटों के 46,571 लोगों से बातचीत के बाद अनुमान लगाया गया है कि भाजपा सत्ता में आ सकती है, तो वहीं कांग्रेस लड़खड़ती नजर आ रही है।

किसको कितनी सीटें?

283 सीटों पर कराए गए इस सर्वे में भाजपा व उसके सहयोगी दलों को 160 सीटें, कांग्रेस और सहयोगी दलों को 54 तो वहीं, अन्य दलों को 69 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इसी तरह के एक दूसरे सर्वेक्षण में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाया गया है। सीएनएन, आRबीएन और द वीक की तरफ से करवाए गए सर्वे में भाजपा को राजस्‍थान, पंजाब और हरियाणा में बढ़त मिलने की संभ्रावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी व इसके सहयोगी दल अपना दल को 80 सीटों में से 40 से 50 तक की सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं, सपा को 10 से 16 और कांग्रेस-आरएलडी गठबंधन को सिर्फ चार से आठ सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

कई राज्यों में बीजेपी को बढ़त

सीएनएन-आईबीएन सर्वेक्षण के मुताबिक राजस्‍थान में भी भाजपा ही आगे आएगी। इसके अनुसार, यहां बीजेपी को 21 से 25 सीटें हासिल हो सकती हैं बल्कि कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एनडीटीवी और हंसा रिसर्च ग्रुप के सर्वेक्षण के राजस्‍थान, महाराष्ट्र व अन्य बड़े राज्यों में सर्वेक्षण का अनुमान आज लगाया जाएगा।

इससे पहले भी कई सर्वेक्षण हुए हैं और सबमें बीजेपी को ही बढ़त दिखाई गई है, तो कांग्रेस का पारा हर सर्वेक्षण में डूबता हुआ ही नजर आ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें