अदाणी समूह की स्वामित्व वाली अदाणी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में कोयला खनन और रेल परियोजना से जुड़ा 15 अरब 50 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।
आस्ट्रेलिया के पर्यावरण मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि यह ठेका इस शर्त पर दिया गया है कि कंपनी पर्यावरण संबंधी कड़ी शर्तों का पालन करेगी, विशेष कर भूजल संरक्षण संबंधी शर्तों का।
हंट ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यावरण नियमों पर भली भांति सोच विचार करने के बाद मैंने कारमिशेल कोल माइन और रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इसके साथ 36 कड़ी शर्तें रखी गईं हैं।