आईपीयू के बीसीए प्रोग्राम में कश्मीरी वर्ग छात्रों को 1 अगस्त को सीट अलॉट होंगी। दाखिला लेने वाले छात्रों को द्वारका कैंपस में अपने प्रमाण पत्रों समेत कश्मीरी माइग्रेंट सर्टिफिकेट लेकर पहुंचना होगा।
आईपीयू प्रबंधन के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सर्टिफिकेट की जांच होगी। सीट अलॉट होने की सूरत में छात्रों को उसी समय दाखिला फीस के तौर पर चालीस हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।