जेट एयरवेज ने अपने गल्फ पार्टनर इतिहाद के साथ मिलकर एक लिमिटेड पीरियड ऑफर पेश किया है। यह ऑफर 24 जनवरी 2015 से लेकर 26 जनवरी 2015 तक के लिए मान्य है, जिसे गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया गया है।
इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के लिए टिकट लेने वाले व्यक्ति को 1 मार्च 2015 से 30 सितंबर 2015 के बीच यात्रा करने पर टिकट में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इस ऑफर का लाभ किसी व्यक्ति को 1 फरवरी 2015 या उसके बाद यात्रा करने पर मिलेगा।
मौजूदा समय में जेट एयरवेट के पास कुल 117 एयरक्राफ्ट हैं, जो भारत और विदेश को मिलाकर 71 जगहों के लिए उड़ान भरते हैं। आपको बता दें कि घरेलू उड़ानों के लिए इस ऑफर का लाभ सिर्फ इकोनॉमी क्लास की टिकट पर मिलेगा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इसका लाभ इकोनॉमी के साथ-साथ प्रीमियर टिकट पर भी उठाया जा सकता है।