फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्कोहल टेस्ट में 6 एयरहोस्टेस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के 12 क्रू मेंबर को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की तरफ से लिए एल्कोहल टेस्ट पास नहीं कर पाए, जिसके लिए सजा के तौर पर इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


सस्पेंड किए गए इन 12 लोगों में 6 एयरहोस्टेस भी हैं। जुलाई 2014 से एल्कोहल टेस्ट के लिए नियमों का काफी कड़ा किया गया है, जिसके तहत अगर कोई क्रू मेंबर फ्लाइट लैंड होने के बाद इस टेस्ट में शामिल नहीं होता है, तो भी उसे एल्कोहल पॉजिटिव माना जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी टाइम हो चुका था समाप्त

एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख को डीजीसीए के डायरेक्टर मनीष कुमार की तरफ से एक पत्र दिया गया है, जिसमें इन सभी 12 लोगों को सस्पेंड किए जाने का आदेश दिया है।

डीजीसीए के नियमों के अनुसार फ्लाइट लैंड होते ही एयरक्राफ्ट के अंदर ही एल्कोहल टेस्ट किया जाता है, लेकिन क्रू मेंबर इस टेस्ट से पहले ही एयरक्राफ्ट से बाहर जा चुके थे।

डीजीसीए के एक अधिकारी के अनुसार क्रू मेंबर्स का कहना है कि उनका ड्यूटी टाइम खत्म हो चुका था, लेकिन एल्कोहल टेस्ट में लगने वाले समय को ड्यूटी टाइम में गिना जाना जरूरी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें