फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई आंख दिखाए तो उसकी आंखें निकाल लो'

Sat, 24 Jan 2015 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बयानों के लिए मशहूर बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सब को चौंका दिया है। अपने विवादित बयानों के कारण मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच मांझी फिर से विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


इस बार मुख्यमंत्री मांझी ने अपनी पार्टी जेडीयू के दलित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर लोगों की आंख निकालने की सलाह दी है। इससे पहले वे खुद को दलितों का असली मसीहा बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में मांझी ने कहा 'जब हम किसी काम पर बोलते हैं तो हमें आंख दिखाई जाती है। ऐसे में जो आंख दिखाए उसकी आंख को काटकर अलग करने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए।'
विज्ञापन


इस बयान के साथ मांझी ने जेडीयू के नेताओं की ओर से मिल रही सलाह का भी जवाब दिया। इससे पहले मांझी ने सहमति से सेक्स और अन्य मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं।

जारी हैं मांझी के विवादित बयान

शुक्रवार को हुई पार्टी के दलित कार्यकर्ताओं की बैठक में मांझी ने पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी के सलाह की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मांझी ने अभी तक जो किया है और कहा वह वैसा की करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि जो उन्हें सलाह दे रहे वह उनसे क‌िसी भी प्रकार से कम नहीं हैं। सीएम मांझी का यह बयान जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के की उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने मांझी को विवादित बयानों से बचने के लिए कहा था।

गौरतलब है कि मांझी अब तक कई ‌विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में मांझी ने कहा था कि माओवादी ठेकेदारों से पैसा वसूल कर कुछ गलत नहीं कर रहे क्योंकि ठेकेदार सड़कें बनाने में घोटाले करते हैं और जनता का पैसा बरबाद करते हैं।

इससे पहले बिहार में हुए मध्यावधि चुनावों के दौरान मांझा ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार बिहार को विशेष पैकेज नहीं देता तो वे किसी भी केंद्रीय मंत्री को राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे। इससे पहले मांझी ने सहमति से सेक्स करन पर भी विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन

बेटे के अवैध संबंधों पर मांझी का बयान

अगस्त 2014 में ‌बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे का नाम एक महिला से अवैध संबंधों के कारण चर्चा में आया था जिसमें भी मांझी ने विवादित बयान दिया था।

इस पर मांझी ने कहा कि‌ था कोई भी शख्स गर्लफ्रेंड रख सकता है और उसके बेटे ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने कहा था कि उनका बेटा अगर एक सीसीटीवी फुटेज में किसी महिला के साथ दिखा तो इसमें गलत क्या है?

गौरलबह है कि मांझी के इस बयान से राज्य में सियासी भूचाल आ गया था और विरोधी दल मांझी का इस्तीफा मांगने लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें