इसे फोटोशॉप से बनाई गई तस्वीर समझने की गलती मत कीजिए। ये बिल्ली वाकई ऐसी ही है। बिल्लौरी आंखों से अलग इसकी एक आंख जहां नीली है, वहीं दूसरी पीली।
बुल्गारिया में खींची गई इस तस्वीर को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खूब पसंद किया जा रहा है। बिल्ली की फोटो लेने वाले बॉबी ने बताया कि इस बिल्ली को अनुवांशिक बीमारी थी।
आंखों के रंग के अलावा ये बिल्ली एक पैर से अपंग भी है। इसके बावजूद इस बिल्ली का मालिक उससे काफी प्यार करता है।
देखें तस्वीर