फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम इच्छा के लिए मां का शव घर में दफनाया

Wed, 30 Oct 2013 04:38 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बेटे ने अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मां की मृत्यु के बाद उसका शव घर के आंगन में दफना दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टाकली स्थित पुलिस लाइन में रहने वाली 80 वर्षीय महिला कमल ढोले की बीते 27 अक्टूबर को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

महिला ने मरने से पहले अपने बेटे सतीश ढोले के सामने अपनी अंतिम इच्छा बताई कि उसकी मृत्यु के बाद उसके शव को घर के आंगन में दफन कर अंतिम संस्कार कर देना।
विज्ञापन


मां की मृत्यु के बाद बेटे सतीश ने अंतिम इच्छा पूरा करने के लिए मां के शव को घर के आंगन मे दफना दिया। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों ने गिट्टाखदान थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से चर्चा की। इसके बाद में पुलिस ने मृतका का शव कल जमीन से बाहर निकाला और जांच के लिए शासकीय अस्पताल भेजा।

पुलिस के मुताबिक अपनी जमीन पर अंतिम संस्कार करने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।

वहीं सतीश ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसे इन नियम की जानकारी नहीं होने के कारण उसने मां का शव घर के आंगन में दफना दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें