फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 कैन बीयर पीकर गाय से भिड़ने चला सुअर

Thu, 12 Sep 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शराब के नशे में इंसान को किसी बात की सुध नहीं रहती है लेकिन जानवरों का मामला भी इससे जुदा नहीं है।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, एक सुअर ने 18 कैन बीयर पीने के बाद अपना होश खो दिया और गाय से भिड़ने के लिए निकल पड़ा।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट हैडलैंड में नदी के किनारे कुछ लोगों ने अपना कैंप लगा रखा था। मौज-मस्ती के दौरान उन्हें कैंप की दूसरी तरफ से कुछ आवाजें सुनाई दीं।

जब ये लोग वहां पहुंचे तो देखा कि ये सुअर उनकी बीयर की सारी बोतलें खाली कर चुका है। सुअर ने 18 कैन बीयर पीने के बाद वहां कोहराम मचा दिया। पीने के बाद उसे जबरदस्त भूख लग गई थी और वो कुछ खाने के लिए तलाश रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वो एक गाय से लड़ने के लिए चल दिया। अंतिम बार जब सुअर को देखा गया तो वो एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। ठीक वैसे ही जैसे कोई शराबी, ज्यादा पी लेने के बाद कहीं भी सो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें